उत्तर कोरिया के मिसाइल …

回复 0 阅读 5032

      अमरीकी प्रतिरक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कहा है कि उत्तर कोरिया अपनी मिसाइल प्रणाली का परीक्षण करने के लिए शीघ्र ही एक रोकेट  छोड़ने वाला है लेकिन अमरीका का इरादा तुंरत जवाबी कार्यवाही करने का नहीं है.

फॉक्स न्यूज़ टेलिविज़न चॅनल को दिए अपने इंटरव्यू में श्री गेट्स ने कहा कि अमरीकी विशेषज्ञ विश्वास करते हैं कि उत्तर कोरिया का अंतिम लक्ष्य एक मिसाइल पर परमाणु स्फोटक शीर्ष स्थापित करना है.  यह एक लम्बी अवधि वाली योजना है और इस समय उत्तर कोरिया के पास इतनी क्षमता नहीं है.

उत्तर कोरिया का कहना है कि उसकी योजना चार और आठ अप्रैल के बीच संचार उपग्रह स्थापित करने की है .  लेकिन जापान ,दक्षिण कोरिया और अन्य क्षेत्रीय पर्यवेक्षक कहते हैं कि इस प्रकार का संचालन भी प्योंगयांग के मिसाइल का मुख्य परीक्षण होगा.

key words : US not responding NOKOR's missile launch.