阅读:4077回复:1

[语言交流]बातूनी कछुवा 多舌的乌龟

楼主#
更多 发布于:2009-05-16 22:54
बातूनी कछुवा
   एक कछुवा था | वह बहुत बातूनी था | दिन भर ही रहता था |
   केकड़ा मिला तो उसे रोक लिया |मछली मिली तो उसी से बोलने लगा | मछली ने कहा ,"मुझे बहुत काम करने हैं | तू भी कोई काम कर ले |" कछुवे ने कहा,"बोलना ही मेरा काम है |"

     सामने तालाब में दो सारस खड़े थे |कछुवा उनके पास पहुंच गया | बोला,"भाइयो ,तुम लोग कल कहाँ थे?"
  एक सारस ने बताया,"हम दूसरा तालाब ढूँढ़ने गए थे | यह तालाब सूखनेवाला है|"

  कछुवे ने कहा,"तुम कैसे जान गए कि यह तालाब सूखनेवाला है?"दूसरे सारस ने कहा,"इस साल कम पानी बरसा है| इसलिये तालाब सूख जाएगा |"
    क्छुवे ने कहा,"तालाब सूख जएगा तो मैं कहाँ जाऊँगा?|" सारसों ने कहा ,"हम तुम को बचा सकते हैं | यह डंडा मुन्ह में दबा लो | हम तुम को लेकर उड़ जाएंगे |पर कहीं भी मुन्ह मत खोलना,नहीं तो गिर पड़ोगे |"

    कछवा गया| सारस उसे लेकर उड़े | एक मैदान में लड़के खेल रहे थे | कछुवे की लटकता देखकर एक बोला,"देखो देखो ,कछुवा |"
  दूसरे ने कहा,"यह कछुवा नीचे गिर पड़गा |"
   कछुवे ने सुना |उसने कहना चाहा,"मैं नहीं गिरुंगा | मैने डंडे को कसकर पकड़ रखा है |" पर बोलने के लिए मुँह खोलते ही बेचारा नीचे गिर पड़ा |कछुवा भूसे के ढेर पर गिरा | चोट अधिक नहीं आई | लड़कों ने उसे उठाया और पास के तालाब में डाल दिया|
   कछुवा बोला ,"आज से मैं कम बोलूँगा..."

最新喜欢:

跨境电商运营iMjmJ.Com跨境电商运营...
沙发#
发布于:2009-05-19 11:17
多谢分享!!!
游客

返回顶部